मेरे कुछ सवाल है
जो कयामत की रोज पुछूगा तूमसे।
क्यूकी उससे पेहले तुम्हारी और मेरी बात हो सके इस लायक नही हो तुम।।
क्या आज भी तुम्हारी सुबह
मेरे गाये गानो से होती है?
जो तुम मुझे हमेशा सुनाने पर
बेसुरे कहा करती थी।
क्या आज भी तुम बाल
वैसेही सेहलाती हॊ ?
जैसा मेरे उंगलियो से
सेहलाया करती थी।
क्या आज भी तुम वैसेही
सिगरेट के दो कश चोरीछुपे
पी लेती हो
जैसा मेरे साथ किया करती थी।
क्या आज भी रास्ता नापते वक्त
उसका हात वैसेही पकड लेती हो
जैसा कभी मेरा पकडा करती थी।
क्या आज भी गालो पर
कुछ लगे होने के बहाने पे हलकासा चुम लिया करती
हो क्या?
जैसा मेरे साथ किया करती थी।
और क्या आज भी मेरे घरके सामने से गुजरते वक्त
मेरे घर को देखकर भी अनदेखा करती हो क्या?
जैसे अक्सर मै किया करता हू।
खैर ऐसें बहोत से सवाल है
जो कयामत की रोज पुछुगा तुमसे
क्युकी उससे पेहले तुम्हारी और मेरी
बात हो सके इस लायक नही हो तुम ।
-- मिहीर कुलकर्णी
(Based on zakir khan's Poem)
No comments:
Post a Comment